Aaron Finch Retirement: एरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। 11 सितंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला खेलकर फिंच क्रिकेट के इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे। एरोन फिंच ने वनडे करियर में 54 मैचों में टीम की कप्तानी की है। एरोन फिंच के बाद इन 4 में से किसी एक खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया का वनडे कप्तान बनाया जा सकता है।
स्टीव स्मिथ: गेंद से छेड़छाड़ कांड के बाद स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर बैन लगा दिया गया था। बैन होने से पहले स्टीव स्मिथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे। वनडे विश्वकप 2023 में खेला जाना है जिसमें बेहद कम समय है ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट एकबार फिर से स्टीव स्मिथ पर भरोसा जताकर उन्हें वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर सकता है।
पैट कमिंस: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के कप्तान तेज गेंदबाज पैट कमिंस 2023 विश्व कप से पहले एकदिवसीय मैचों में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। पैट कमिंस फिंच की जगह लेने के लिए शायद सबसे आकर्षक कप्तानी विकल्प हैं ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट वनडे क्रिकेट में भी पैट कमिंस पर दांव खेल सकती है।
ग्लेन मैक्सवैल: वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सबसे महत्वपूर्ण क्रिकेटरों में से एक ग्लेन मैक्सवेल 2019 विश्व कप के बाद से नियमित रूप से वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। मैक्सवेल बल्ले के साथ ही गेंद से भी टीम के लिए कारगर रहे हैं। मैक्सवेल कप्तानी के लिए दावेदार हो सकते हैं। मेलबर्न स्टार्स के लिए ग्लेन मैक्सवेल कप्तानी कर चुके हैं।
डेविड वॉर्नर: गेंद से छेड़छाड़ कांड में स्टीव स्मिथ के साथ ही डेविड वॉर्नर पर भी बैन लगा था। डेविड वॉर्नर को आईपीएल में कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव है। चयनकर्ता फिंच के अचानक संन्यास लेने के बाद उनके सलामी जोड़ीदार डेविड वार्नर के नाम पर भी विचार कर सकते हैं।