Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट मैच में कंगारुओं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी ने इंग्लिश गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की और अपनी टीम को पहले दिन मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Advertisement

हालांकि, पहले दिन का खेल खत्म होते-होते डेविड वॉर्नर और फैंस का दिल टूट गया। पहले दो सेशन जबरदस्त खेल दिखाने वाले वॉर्नर आखिरी सेशन में 95 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले गाबा टेस्ट में भी वो शतक से चूक गए थे और 94 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे थे। लेकिन जब दो टेस्ट मैचों में लगातार दूसरी बार वो नर्वस 90s का शिकार हुए तो माहौल गमगीन हो गया।

Advertisement

बेन स्टोक्स की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनका कैच पकड़ा और जैसे ही ये कैच पकड़ा गया वॉर्नर का रंग उड़ गया और वो पूरी तरह से स्तब्ध रह गए। इस दौरान देखा जा सकता था कि बस उनके आंसू नहीं निकले थे लेकिन वो अंदर से पूरी तरह से रो रहे थे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। फिलहाल वॉर्नर के आउट होने के बाद लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की जोड़ी मैदान पर टिकी हुई है और यहां से इंग्लैंड को अगर मैच में वापसी करनी है तो इन दोनों बल्लेबाज़ों को आउट करना होगा। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार