दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने गुरुवार (28 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले मुकाबले में 42 रनों की शानदार पारी खेली। 26 गेंदों का सामना करते हुए वॉर्नर ने अपनी पारी में आठ चौके जड़े। अपनी इस पारी के साथ ही वॉर्नर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

इस पारी में वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो टीमों के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। वॉर्नर ने कोलकाता के अलावा पंजाब किंग्स के खिलाफ इस टूर्नामेंट में 1005 रन बनाए थे। 

Advertisement

उनके अलावा शिखर धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1029 रन बनाए हैं, वहीं रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 1018 रन बनाए हैं। (आंकड़े 28 अप्रैल 2022 तक के हैं)

वॉर्नर ने अब तक इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं और 52.20 की औसत से 261 रन बनाए हैं,जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने नीतीश राणा (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (42) की पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने 19 ओवरों में 6 विकेट गवांकर ही जीत हासिल कर ली। वॉर्नर के अलावा दिल्ली के लिए रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 33 रन और अक्षर पटेल ने 24 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार