ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner Test Century) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 1086 दिन और 27 पारियों के बाद वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा है। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे वॉर्नर ने अपना आखिरी शतक 6 जनवरी 2020 को जड़ा था। आइए नजर डालते हैं वॉर्नर ने इस शतक से कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 

Advertisement

रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे खिलाड़ी

Advertisement

पोंटिंग 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कॉलिन कॉड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम उल हक, रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, हाशिम अमला औऱ जो रूट ने यह कारनामा किया था। 

सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

बतौर ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में वॉर्नर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। ओपनिंग करते हुए वॉर्नर ने 45 शतक जड़े हैं, जिसमें टेस्ट में 25, वनडे में 19 और टी-20 इंटरनेशनल में एक शतक आया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी बतौर ओपनर 45 शतक जड़े थे।  

8000 रन पूरे किए

Advertisement

अपनी शतकीय पारी के दौरान वॉर्नर ने टेस्ट क्रेट में अपने 8000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं। रनों के मामले में वॉर्नर ने मार्क वॉ को पीछे छोड़ दिया है। वॉ ने 114 टेस्ट मैच में 8029 रन बनाए थे।  

ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

व़ॉर्नर दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बने हैं, जिसने अपने 100वें वनडे और 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ा है। वॉर्नर से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज ने ही यह कारनामा किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार