Sunrisers Hyderabad vs Kings XI Punjab:  किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरुवार (8 अक्टूबर) को दुबई में IPL 2020 के मुकाबले के दौरान डेविड वॉर्नर (David Warner) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को वॉर्नर बेयरस्टो की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरूआत दी।

Advertisement

वॉर्नर-बेयरस्टो ने इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए 15.1 ओवरों में 160 रन जोड़े। इसके साथ ही दोनों आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सिर्फ 16 पारियों में ही उन्होंने पांचवीं बार यह कारनामा किया है।

Advertisement

इस मामले में पहले स्थान पर शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जोड़ी के नाम है। इन दोनों ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ही खेलते हुए 48 पारियों में 6 बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 

 

इसके अलावा आईपीएल के इतिहास की सातवीं ओपनिंग जोड़ी बन गई है, जिन्होंने पहले विकेट के लिए मिलकर 1000 से ज्यादा रन जोड़े हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर और शिखऱ धवन (2220 रन), गौतम गंभीर- रॉबिन उथप्पा (1478 रन), ड्वेन स्मिथ-ब्रैंडन मैकुलम (1363 रन), माइकल हसी-मुरली विजय (1360 रन), क्रिस गेल-विराट कोहली (1210 रन), क्रिस गेल (1073 रन) की जोड़ियों ने ओपनिंग करते हुए यह कारनामा किया था। 
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार