ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले रिटायरमेंट वापस लेने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम को उनकी सेवाओं की जरूरत पड़ती है तो वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के लिए उपलब्ध हैं। वॉर्नर के इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या वाकई वॉर्नर शाहिद अफरीदी की तरह रिटायरमेंट से वापस आकर देश के लिए दोबारा खेलते हैं या नहीं।

Advertisement

वार्नर ने कहा कि अगर उन्हें भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने की जरूरत पड़ती है तो वो ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में खेलने के लिए तैयार हैं। डेविड वार्नर का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता और टीम प्रबंधन उस्मान ख्वाजा के लिए ओपनिंग पार्टनर पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement

अक्टूबर की शुरुआत में चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने पुष्टि की थी कि स्टीव स्मिथ अब ओपनिंग नहीं करेंगे और अपने नंबर 4 स्थान पर लौटेंगे, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में ओपनर का स्थान खाली है। डेविड वार्नर ने पिछले साल टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी और जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में एक शानदार विदाई के बाद रिटायरमेंट ले ली थी। तब से स्टीव स्मिथ ने उस्मान ख्वाजा के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग की।

डेविड वार्नर ने कोड स्पोर्ट्स से बोलते हुए कहा, "मैं हमेशा उपलब्ध रहता हूं, बस फोन उठाना है। मैं हमेशा गंभीर रहता हूं। ईमानदारी से कहूं तो, फरवरी में अपने आखिरी टेस्ट मैच के बाद से खिलाड़ियों ने सिर्फ़ एक रेड बॉल मैच खेला है, इसलिए मेरी तैयारी भी लगभग वैसी ही रही है। ईमानदारी से कहूं तो, अगर उन्हें इस सीरीज़ के लिए मेरी ज़रूरत है, तो मैं अगला शील्ड गेम खेलने और वहां जाकर खेलने के लिए बहुत खुश हूं। मैंने मैच को खत्म करने के लिए सही कारणों से संन्यास लिया था और मैं इसे खत्म करना चाहता था। अगर उन्हें किसी की सख्त ज़रूरत है तो मैं तैयार हूं। मैं इससे पीछे नहीं हटने वाला हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार