Australia vs West Indies T20I: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। पहला मैच होबार्ट में होगा, इसके बाद दूसरा टी-20 एडिलेड में 11 फरवरी को और तीसरा और आखिरी टी-20 पर्थ में 13 फरवरी को खेला जाएगा। टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद वॉर्नर पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 

 
Advertisement

12000 टी-20 रन

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने के लिए वॉर्नर को 140 रन की दरकार है। उन्होंने 366 मैच की 365 पारियों में 36.94 की औसत से 11860 रन बनाए हैं। फिलहाल दुनिया के सिर्फ चार ही बल्लेबाज इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, जिसमें क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड औऱ एलेक्स हेल्स का नाम शुमार है।

तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में 100 मैच

सीरीज में पहला मैच खेलते हुई वॉर्नर टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 मैच पूरे कर लेंगे। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा मैच सिर्फ एरॉन फिंच औऱ ग्लेन मैक्सवेल ने ही खेले हैं।   

टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन

Advertisement

106 रन बनाते ही वॉर्नर टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रलिया के दूसरे और दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे। ऑस्ट्रलिया के लिए यह मुकाम सिर्फ एरॉन फिंच हासिल कर पाए हैं। 

टी-20 में 1200 चौके

Also Read: Live Score

Advertisement

टी-20 में 1200 चौके के आंकड़े को छूने के लिए वॉर्नर को सिर्फ 10 चौके जड़ने की दरकार है। इस फॉर्मेट में चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ एलेक्स हेल्स ही उनसे आगे हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार