आईपीएल के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ जहां सीएसके को 6 विकेट से जीत मिली। हैदराबाद इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और वो टीम की प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव करके युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है।

Advertisement

लेकिन इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पूर्व कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम पर लगातार चर्चा चल रही है।

वॉर्नर को पिछले दो मैचों से टीम के साथ स्टेडियम में भी नहीं ले जाया गया है और उन्हें होटल में ही रखा जा रहा है। इतने बड़े बल्लेबाज के साथ ऐसा होना क्रिकेट फैंस को रास नहीं आ रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में वॉर्नर मौजूद नहीं थे और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से कुछ ऐसा ईशारा किया है जो कही ना कही हैदराबाद की टीम के लिए उनके दुख को जाहिर करता है।

वॉर्नर ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोर पर लिखा,"फर्क इससे नहीं पड़ता कि आपके चेहरे के सामने कौन सच्चा है। फर्क इससे पड़ता है कि आपके पीठ पीछे कौन आपके साथ खड़ा है।"

वॉर्नर न सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बल्कि आईपीएल के इतिहास में खेलने वाले सबसे ज्यादा सफल विदेशी बल्लेबाज रहे हैं। साल 2016 में हैदराबाद ने आरसीबी को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी भी उठाई है। हालांकि 2021 के आईपीएल में वॉर्नर के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। पहले उन्हें आधे सीजन के बाद से कप्तानी से हटाया गया और उसके बाद फिर उन्हें अब प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिल रही है। यूएई आने के बाद वॉर्नर ने 2 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से केवल 2 रन निकले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार