आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स के लिए कई आतिशी पारियां खेलने वाले निकोलस पूरन मौजूदा आईपीएल सीज़न में रन बनाना ही भूल चुके हैं। पूरन का रनों का सूखा इतना बढ़ चुका है कि वो अब तक खेले गए चार मैचों में तीन में तो खाता भी नहीं खोल पाए हैं। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी पूरन डेविड वार्नर की शानदार थ्रो के चलते बिना कोई गेंद खेले रन आउट हो गए।

Advertisement

इस मैच के बाद वार्नर ने इंस्टाग्राम पर पूरन के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया। वार्नर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की जिसमें पूरन और वार्नर दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट का कैप्शन काफी मज़ेदार दिया जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वॉर्नर ने लिखा, 'जब मेरे पास गेंद हो तो मत भागना बॉय।'

Advertisement

अगर पूरन की बात की जाए तो अभी तक इस सीज़न में उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए हैं और वो भी एक ही पारी में आए थे लेकिन अगर पूरन के बल्ले से रनों का सूखा खत्म नहीं हुआ तो पंजाब के लिए ये सीज़न भी पुराने सीज़न की तरह बीत सकता है।

इसके साथ ही पूरन को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि वो पंजाब की टीम पर बोझ ना बन जाएं। अगर ऐसा हुआ तो पंजाब की टीम को अन्य विकल्पों के बारे में सोचना होगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मुकाबलों में वेस्टइंडीज का ये आतिशी बल्लेबाज़ कैसा प्रदर्शन करता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार