ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2025/26 की बहुप्रतीक्षित एशेज सीरीज़ करीब आ रही है और क्रिकेट जगत की निगाहें एक बार फिर दुनिया की सबसे ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता पर टिक गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार की भिड़ंत बीते वर्षों की तुलना में कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी होगी, लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर को इस बात में ज़रा भी शक नहीं है कि ट्रॉफी एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की झोली में जाएगी।

Advertisement

वॉर्नर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया एकतरफा अंदाज़ में 4-0 से सीरीज जीतेगा। वॉर्नर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि हम सीरीज़ 4-0 से जीतेंगे। एक मैच शायद सिडनी वाला बारिश के कारण ड्रॉ हो सकता है। इंग्लैंड वही टेस्ट मैच जीत सकता है जिसमें हमारे कप्तान ही न खेलें।”

Advertisement

ये बयान वॉर्नर ने ऑस्ट्रलियाई कप्तान पैट कमिंस की पीठ की चोट को ध्यान में रखते हुए दिया, जो सीरीज़ के पहले मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर संदेह पैदा कर रही है। कमिंस, जिनकी तेज़ गेंदबाज़ी ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण की रीढ़ है, को वापसी से पहले अपनी फिटनेस को साबित करना होगा। इसके बावजूद वॉर्नर का आत्मविश्वास डगमगाता नहीं दिखता। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में जीत की भूख और मानसिक दृढ़ता इंग्लैंड के तथाकथित ‘बैज़बॉल’ स्टाइल पर भारी पड़ेगी।

वॉर्नर के इस बयान में इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाज़ी शैली और कप्तान बेन स्टोक्स तथा कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व को सीधा निशाना बनाया गया है। इंग्लैंड की टीम हाल के वर्षों में ‘बैज़बॉल’ के तहत तेज़ रन बनाने और आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती रही है, लेकिन वॉर्नर के अनुसार ये तरीका ठोस जीत की गारंटी नहीं देता।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड को चेतावनी दी है कि ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ के दौरान स्लेजिंग और मानसिक युद्ध काफी तीव्र होगा। वॉर्नर की भविष्यवाणी और इंग्लैंड पर उनकी कटाक्ष भरी टिप्पणियों ने पहले ही सीरीज़ का माहौल गर्म कर दिया है। अब देखना ये होगा कि क्या ‘बैज़बॉल’ रणनीति ऑस्ट्रेलिया की सधी हुई आक्रामकता के सामने टिक पाएगी या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार