ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर का भारत प्रेम किसी से भी छिपा नहीं है और वो समय-समय पर अपने फैंस से इंटरैक्ट तो करते ही हैं लेकिन इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड और टॉलीवुड मूवीज़ के सीन्स को रिक्रिएट करते हुए भी देखा गया है और इसी कड़ी में उन्होंने शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान के कुछ सीन्स को रिक्रिएट किया है।

Advertisement

इस समय बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की मूवी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 25 जनवरी, 2023 को रिलीज़ होने के बाद से पठान फैंस का दिल जीत रही है और अब उन्हीं फैंस में डेविड वॉर्नर का नाम भी शामिल हो गया है। डेविड वॉर्नर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने शाहरुख की जगह अपना चेहरा लगा दिया है।

Advertisement

इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए वॉर्नर ने लिखा, "वाह क्या फिल्म है, क्या आप इसका नाम बता सकते हैं?" वॉर्नर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शाहरुख की जगह वो दिखाई दे रहे हैं जबकि इस वीडियो में बेशर्म रंग गाने की क्लिप्स को यूज़ किया गया है और दीपिका भी नजर आ रही हैं। फैंस को वॉर्नर की ये रील काफी पसंद आ रही है और वो भी मज़ेदार तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं।

एक यूजर ने वॉर्नर के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, मुझे लगता है कि वॉर्नर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करना चाहिए। जबकि एक और फैन ने लिखा कि ऑस्कर आ रहा है। इसके अलावा भी कई फैंस वॉर्नर की इस रील पर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, अगर पठान मूवी की बात करें तो फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पठान हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है। महज 5 दिनों में इसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 542 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार