न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने ड्राइविंग सीट हासिल कर ली है। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस तो जीता लेकिन उनके बल्लेबाज़ों ने टीम की लुटिया डूबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पूरी टीम सिर्फ 132 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में ना तो केन विलियमसन का बल्ला चला और ना ही डेवोन कॉनवे का बल्ला रन बना पाया।

Advertisement

कॉनवे को इस मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड ने पवेलियन की राह दिखाई और कॉनवे के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एक मज़ेदार पोस्ट शेयर की जिसने फैंस का खूब मनोरंजन किया। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट में वॉर्नर को 14 बार आउट किया है और इंग्लैंड में 2019 एशेज के दौरान वॉर्नर सात बार ब्रॉड का शिकार बने थे।

Advertisement

स्टुअर्ट ब्रॉड ऑफ स्टंप के बाहर वाली लाइन पर अक्सर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को फंसाते हैं और वॉर्नर भी उनके इसी जाल में फंसे थे। ऐसे में जब ब्रॉड ने कॉनवे को भी उसी तरह आउट किया तो वॉर्नर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रॉड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मैं तुम्हारा दर्द समझता हूं डेवोन कॉनवे।'

ज़ाहिर है वॉर्नर ने इस पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां करने की कोशिश की। हालांकि, इस मैच की बात करें तो ब्रॉड ने सिर्फ एक ही विकेट लिया लेकिन वो विकेट कॉनवे का था इसलिए इस कीमती विकेट की कीमत हर कोई जानता है क्योंकि अगर कॉनवे टिक जाते तो इंग्लैंड की टीम को घरेलू परिस्थितियों में ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार