आईपीएल 2022 के 55वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। इस मैच में 209 रनों के पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 117 रनों पर ही ढेर हो गई। इस मैच में वॉर्नर नहीं चले तो कोई भी नहीं चला। हालांकि, इस मैच में जिस तरह से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आउट हुए वो अंपायर नितिन मेनन के फैसले से काफी नाखुश दिखे।

Advertisement

महेश थीक्षणा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर वॉर्नर को पवेलियन जाना पड़ा। हालांकि, उन्हें अंपायर के कॉल नियम के कारण आउट दिया गया। थीक्षणा की अपील के बाद अंपायर नितिन मेनन ने अपनी उंगली उठा दी और तभी वॉर्नर ने डीआरएस लेने का फैसला किया लेकिन क्योंकि अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था इसी कारण अंपायर्स कॉल उनके पक्ष में नहीं गई।

Advertisement

आउट होने के बाद वॉर्नर काफी नाखुश दिखे और नितिन मेनन को घूरते रहे। वो लगभग 8 सेकेंड तक मेनन को घूरकर अपना गुस्सा दिखाते हुए पवेलियन की ओर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस वॉर्नर को ट्रोल भी कर रहे हैं। वॉर्नर ने आउट होने से पहले 12 गेंदों में 19 रन बनाए।

वहीं, इस मैच की बात करें तो इस बड़ी हार के चलते दिल्ली ने खुद ही अपनी राह मुश्किल बना ली है और अब उन्हें आगे आने वाले सभी मैच जीतने होंगे। अगर ऋषभ पंत की टीम एक भी मैच हारी तो इस सीज़न प्लेऑफ खेलने का उनका सपना धरा का धरा रह जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार