16 जून। डेविड वॉर्नर फैन्स के लिए खुशखबरी है। खबर है कि डेविड वॉर्नर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2018 में सेंट लूसिया टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
Advertisement
गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर बॉल टैंपरिंग के मामले में एक साल के लिए बैन हो गए थे। जिसकी वजह से वो आईपीएल 2018 का हिस्सा भी नहीं रह पाए थे।
Advertisement
ऐसे में डेविड वॉर्नर के लिए आई ये खबर उनके फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। वैसे डेविड वॉर्नर कनाडा टी- 20 लीग में भी खेलने वाले हैं। देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर
आपको बता दें कि सीपीएल 2018 का आगाज 8 अगस्त से होने वाला है जो 16 सितंबर तक चलेगा। यानि क्रिकेट फैन्स डेविड वॉर्नर का जलवा सीपीएल में देख सकेंगे।