India vs Australia T20I: ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस सीरीज में पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं, जिसकी शुरूआत नवंबर से होगी। हाल में ही खत्म हुए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में वॉर्नर ने अहम रोल निभाया और करीब 50 की औसत से 535 रन बनाए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वर्ल्ड कप के बाद आराम देने का फैसला किया है। इसके अलावा पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कैमरून ग्रीन और मिचेल मार्श भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

Advertisement

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर एरॉन हार्डी को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा हैमस्ट्रिंग की चोट से उभर रहे स्पेंसर जॉनसन की जगह केन रिचर्डसन टीम में आए हैं। टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को इस सीरीज में ब्रेक दिया गया है। आंद्रे बोरोवेक उनकी गैरमौजूदगी में कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

Advertisement

मैथ्यू वेड इस सीरीज में ऑस्ट्रिया टीम की कप्तानी करेंगे,जिन्होंने अपना आखिरी मैच एख साल पहले खेला था। 

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

Also Read: Live Score

मैथ्यू वेड (कप्तान), एरॉन हार्डी, जेसन बेहरनडॉर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड्स, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार