ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने मंगलवार को माना कि डेविड वॉर्नर (David Warner) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने पिछले एक साल में ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेली है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भारत के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट में वे दोनों क्रीज पर समय बिताएंगे।

Advertisement

लैंगर ने मंगलवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, "डेवी (डेविड वॉर्नर) ने स्टीव स्मिथ की तरह ही काफी हद तक सीमित ओवरों की क्रिकेट खेली है।

Advertisement

उन्होंने पिछले 12 महीने से कोई भी चार दिवसीय क्रिकेट नहीं खेली है। वह भी अपनी चोट के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है, जिस पर हमने बात की है। वह खेल के मास्टर हैं। उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है और उनका अनुभव उन्हें काम आएगा।"

मुख्य कोच ने साथ ही कहा कि वॉर्नर और स्मिथ दोनों को लय में लौटने के लिए क्रीज में बहुत समय बिताने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "स्टीव (स्टीव स्मिथ) को हमेशा अभ्यास से फायदा मिलता है। मेलबर्न में मौसम की वजह से हम थोड़ा बाधित हुए। हम दुर्भाग्य से बाहर निकलने में सक्षम नहीं थे। स्टीव बहुत सी गेंदों को हिट कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए बहुत कुछ किया। डेवी के लिए भी वही है। उन्होंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया है। उन्हें क्रीज पर समय बिताने की जरुरत है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार