न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा रद्द होने के बाद से क्रिकेट जगत खासतौर से पाकिस्तान फैंस और खिलाड़ियों में हलचल मची हुई है। दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट भी इस मामले पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच, साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेविड वीज के नाम से किसी ने फेक अकाउंट के जरिए पाकिस्तान की तारीफ की जिसपर डेविड ने रिएक्ट किया है।

Advertisement

यूजर ने डेविड वीज के नाम से बनाए गए फेक अकाउंट के माध्यम से ट्वीट किया, 'मैंने कई देशों का दौरा किया है लेकिन पाकिस्तान को सबसे खूबसूरत और शांतिपूर्ण देश पाया है। इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तानी सेना और वायु सेना दुनिया की सबसे अच्छी फोर्स है। मैं न्यूजीलैंड से अपने फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध करता हूं। स्टे स्ट्रॉन्ग पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका की ओर से शुभकामनाएं।'

Advertisement

डेविड वीज ने इस ट्वीट पर कमेंट कर लिखा, 'मैंने हमेशा पाकिस्तान में आनंद लिया है, लोग बहुत स्वागत करते हैं आपका और सुरक्षा का कोई मुद्दा नहीं रहा है। हालांकि, यह ट्वीट एक फेक अकाउंट से है !!' बता दें कि जब से न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान छोड़कर गई है तबसे वहां पर दुख और गम का माहौल है। पाक के क्रिकेट फैंस में मातम पसरा हुआ है और उनका दर्द छलक रहा है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पहले वनडे मैच से ठीक पहले बयान जारी कर कहा था, 'न्यूजीलैंड सरकार की ओर से पाकिस्तान में खतरे को देखते हुए और बोर्ड सुरक्षा सलाहकार की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है। अब न्यूजीलैंड की टीम दौरा को आगे जारी नहीं रखेगी।' जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश रवाना हो गई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार