23 नवंबर। डे- नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रनों पर घोषित कर दी। जिस समय कप्तान कोहली ने भारतीय पारी को घोषित किया उस समय रिद्धिमान साहा 17 और मोहम्मद शमी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऐसे में भारत की टीम के पास अब 241 रनों की बढ़त हो गई है। अब बांग्लादेश की टीम अपनी दूसरी पारी खेलने मैदान पर उतरेगी। भारत की ओर से विराट कोहली ने शतक जमाया और 136 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा 55 और रहाणे ने 51 रनों की पारी खेली।
बांग्लादेश की ओर से अल अमीन हुसैन ने 3 और इबादत हौसेन ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अबु जायेद ने 2 विकेट चटकाए। तैजुल इस्लाम को 1 विकेट मिला।