1 दिसंबर। यासिर शाह के शानदार शतक और बाबर आजम की 97 रन की पारी के दम पर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 302 रन बनाए। यासिर शाह ने टेस्ट में अपना पहला शतक जमाया है। वहीं बाबर आजम 97 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। यासिर शाह 113 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी की और 6 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे। पैट कमिंस ने 3 और जोस हैजलवुड ने 1 विकेट अपने नाम किया। पैट कमिंस ने साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement


पाकिस्तान की टीम पर ऑस्ट्रेलिया ने 287 रनों की बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर के 335 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 589 रन बनाए थे। 

यासिर शाह का टेस्ट में यह पहला शतक है। यासिर शाह ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का जमकर सामना कर कमाल कर दिया। यासिर शाह ने अपनी 113 रनों की पारी में 213 गेंद का सामना किया और 13 चौके जमाए। यासिर शाह नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार