4 अक्टूबर। डीन एल्गर और क्विंटन डीकॉक ने मिलकर चायकाल तक साउथ अफ्रीका के स्कोर को 292 रनों पर पहुंचा दिया है। साउथ अफ्रीकी टीम अभी भी भारत से 210 रन पीछे हैं। चाय काल के समय तक एल्गर 133 रन और डीकॉक 69 रनों पर नाबाद हैं।

Advertisement

तीसरे दिन साउथ अफ्रीकी टीम के 2 विकेट अभी तक गिरे हैं। उप-कप्तान टेम्बा बावुमा 18 के निजी स्कोर पर आउट हुए तो वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसी 55 रन बनाकर आउट हुए। 

Advertisement

डीन एल्गर ने पहले फाफ डु प्लेसी के साथ पांचवें विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की तो वहीं अब डीकॉक के साथ छठे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हो गई है। 

इस समय तक भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन 3 जबकि रवींद्र जडेजा और ईशांत एक-एक विकेट ले चुके हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार