सिडनी, 7 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के पाचवें दिन सोमवार का खेल शुरू होने में बारिश के कारण देरी हो रही है।  दिन का खेल शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई और खेल तय समय से शुरू नहीं हो सका। 

Advertisement

पिच पर अभी भी कवर्स मौजूद हैं और बारिश जारी है जिससे जल्दी खेल शुरू होने के आसार कम लग रहे हैं। 

Advertisement

चौथे दिन भी बारिश ने मैच में दखल दिया था और खेल शुरू होने में देरी हुई थी। मैच के दौरान भी बारिश ने खलल डाला था और इसी कारण चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया था। 

मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के छह रनों के साथ उतरेगी। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित कर दी थी और ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन पहली पारी में 300 रनों पर ही ढेर कर दिया था। भारत पर पहली पारी के आधार पर 322 रनों की बढ़त थी और उसने मेजबान टीम को फॉलोऑन देने का फैसला किया था। 

यह 31 साल में पहली बार है कि ऑस्ट्रेलिया अपने घर में फॉलोऑन खेल रही हो। 

वहीं चार मैचों की सीरीज में भारत पहले से ही 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। यह मैच ड्रॉ भी रहता है तो वह सीरीज अपने नाम करने में सफल रहेगा। इसी के साथ विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन जाएंगे।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार