9 सितंबर। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम यहां जोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने से अब मात्र चार विकेट दूर है। 

Advertisement

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान से मिले 398 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 136 रन के अंदर ही अपने छह विकेट गंवा दिए हैं। मेजबान टीम को अभी मैच जीतने के लिए 262 रनों की और दरकार है जबकि उसके मात्र चार विकेट ही शेष हैं।

Advertisement

वहीं जब मैच पांचवें दिन शुरू हुआ था तो बांग्लादेश की टीम ने 7 रन ही जोड़े थे तो बारिश आ गई जिसके कारण मैच को रोकना पड़ा। बारिश के कारण ही बांग्लादेश की टीम हार से बच रही है।

बांग्लादेश फैन्स के लिए इंद्र देवता मेहरबान हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम दुआ कर रही है कि मैच दोबारा शुरू हो। अभी भी बांग्लादेश को आखिरी दिन 255 रन बनानें हैं तो वहीं अफगानिस्तान की टीम को केवल 4 विकेट निकालने हैं। देखना है कि दोनों टीमों की दुआओं का असर किस टीम पर पड़ता है।

इस समय शाकिब अल हसन 44 रन और सौम्य सरकार 2 रन बनाकर नाबाद हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार