नई दिल्ली, 15 नवंबर | भारत और बांग्लादेश की टीमें को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं जिसका पहला मैच इस समय इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है, लेकिन सभी की नजरें कोलकाता में होने वाले दूसरे टेस्ट पर हैं क्योंकि यह भारत का दिन-रात का पहला टेस्ट मैच होगा। भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को लगता है कि दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच भारत के दो प्रमुख स्पिनरों- रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

Advertisement

लक्ष्मण ने कहा, "गुलाबी गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए सीम चुनौतीपूर्ण रहेगी, खासकर उन तेज गेंदबाजों के लिए उनका काबिलियत गेंद को लगातार सीम के बूते टप्पा खिलाना है। उन्हें हवा में स्विंग नहीं मिलेगी लेकिन उन्हें परिस्थतियों से मदद मिलने की उम्मीद होगी।"

Advertisement

लक्ष्मण ने कहा, "स्पिनर चाहेंगे कि गेंद की चमक जल्दी से खत्म हो जाए लेकिन गुलाबी गेंद पर अतिरिक्त परत होती है जो मुझे लगता है कि स्पिनरों के लिए मददगार नहीं होगी, ऐसे में अश्विन और जडेजा को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। एक और चुनौती ओस की होगी क्योंकि वनडे मैचों में दूसरी पारी में स्पिनरों को परेशानी होती है। इसलिए टेस्ट में भी गेंद गीली होने के कारण स्पिनरों को गेंद को पकड़ने में परेशानी आएगी।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार