न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज नील वैगनर (Neil Wagner) ने अपनी टीम के प्रतिबद्धता ने सभी का दिल जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन वैगनर बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डर मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आए।

 
Advertisement

 मैदान पर फील्डिंग करने को लेकर वैगनर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। 

Advertisement

बता दें कि वैगनर ने इस टेस्ट मैच की शुरूआत से पहले अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन वह टीम के साथ ही बने हुए थे, संन्यास का ऐलान करने बाद उन्होंने बतौन नेट गेंदबाज साथी खिलाड़ियों को नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कराई। इसके बाद वैगनर न्यूजीलैंड के बाकी खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रगान में भी शामिल हुए और मैदान पर खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर भी आए।

वैगनर न्यूजीलैंड टेस्ट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार हैं। 12 साल लंबे अपने करियर उन्होंने 64 टेस्ट मैच में 260 विकेट चटकाए हैं और  न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। रिचर्ड हैडली, टिम साउदी, डेनियल विटोरी और ट्रेंट बोल्ट से दिग्गज ही इस लिस्ट में उनसे आगे हैं। 

पहले टेस्ट मैच की बात की जाए तो पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर ग्रीन औऱ जोश हेजलवुड नाबाद रहे। ग्रीन ने अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा और 155 गेदों मे 16 चौकों की मदद से 103 रन बनाकर नाबाद रहे।

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, स्कॉट कुगलेइजन, मैट हेनरी, टिम साउथी (कप्तान), विलियम ओ'रूर्के। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार