दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कैप्टन अक्षर पटेल (Axar Patel) ने साल 2026 के आईपीएल प्लेऑफ से पहले एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, अक्षर ने ये बता दिया है कि इस बार IPL का टाइटल जीतने के लिए कौनसी टीम फेवरेट है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अक्षर ने लीग स्टेज टॉप करने वाली दो टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) या गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का नाम नहीं लिया है।

Advertisement

दरअसल, अक्षर पटेल का मानना है कि IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे तगड़ी टीम पैट कमिंस की कैप्टेंसी वाली सनराइजर्स हैदराबाद है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले के बाद इशारों ही इशारों में SRH को टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरेट कहा।

Advertisement

वो बोले, "मुझे लगता है सनराइजर्स हैदराबाद काफी मजबूत दिख रही है। जब उनके टॉप तीन बल्लेबाज़ रन बनाते हैं तो विपक्षी टीम को उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। तो मुझे लगता है सनराइजर्स हैदाबाद सबसे तगड़ी टीम है।"

याद दिला दें कि SRH ने भले ही पॉइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर रहकर लीग स्टेज खत्म किया है, लेकिन वो टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस की टीम से किसी भी डिपार्टमेंट में कम नहीं है। इन तीनों ही टीमों ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते और 18 अंक हासिल किए। सबसे बड़ी बात जब लीग स्टेज में सनराइजर्स ने अपना आखिरी मुकाबला खेला था तब उन्होंने 255 रन डिफेंड करके RCB को ही 55 रनों से बुरी तरह मात दी थी। ऐसे में ये तो साफ है कि उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर प्लेऑफ के मुकाबलों की तो मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी। वहीं एलिमिनेटर-1 बुधवार, 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद क्वालीफायर-2 शुक्रवार, 29 मई को मुल्लांपुर में और फिर टूर्नामेंट का फाइनल रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार