आईपीएल के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मैच दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के लिए और भी खास होने वाला है। कारण यह है कि पंत आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं।

जन्मदिन के मौके पर दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक रखने वाले JSW ग्रूप ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पंत से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए।

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम में खेलने वाले शानदार स्पिनर अक्षर पटेल ने कहा," अगर कमरे में 3 लोग रहेंगे तो वह चार लोगों के लिए खाना ऑर्डर करते हैं। फिर मैं उनसे झगड़ा करता हूं कि इतना खाना कौन खाएगा। लेकिन वो खा लेते हैं और मुझे वो मजाक में डांटते हैं। ऐसी चीजें हमारे बीच होती रहती है।"

पटेल ने आगे बात करते हुए कहा कि पंत की सबसे अच्छी बात यह है कि वो एक ही चीज बार-बार नहीं करते। वो हमेशा कुछ अलग करते हैं जो कि एक अच्छी बात है।

आवेश खान ने पंते के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि एक बार दिल्ली के कप्तान ने आवेश की चप्पल स्विमिंग पूल में फेंक दी थी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार