VIDEO: शार्दुल ठाकुर के जाल में फंसे पृथ्वी शॉ, बुजुर्ग धोनी ने छोड़ा 'लॉलीपॉप' कैच

Updated: Sun, Oct 10 2021 21:41 IST
Cricket Image for Dc Vs Csk Shardul Thakur Outsmarts Prithvi Shaw But Ms Dhoni Drops The Catch Watch (Image Source: Google)

DC vs CSK: सीएसके के खिलाफ पहले क्वालीफाइर मुकाबले में दिल्ली के पृथ्वी शॉ गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। पृथ्वी जब गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थे तब धोनी ने अपने तरकश से सबसे बड़े तीर यानी शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी के लिए लाना बेहतर समझा। पृथ्वी शॉ ने शार्दुल की पहली गेंद पर ही छक्का लगाकर उनका स्वागत किया। 

लेकिन, शार्दुल ठाकुर ने अच्छी लेंथ से गेंदबाजी करते हुए ओवर की अंतिम गेंद पर पृथ्वी शॉ को चकमा दे दिया था। पृथ्वी शॉ शार्दुल ठाकुर की धीमी गति की गेंद के जाल में फंस ही गए थे लेकिन शार्दुल ठाकुर का एफर्ट तब खराब हो गया जब विकेट के पीछे दिग्गज एम एस धोनी ने आसान सा कैच छोड दिया।  

शार्दुल ठाकुर का बनाया हुआ जाल एक बार फिर से सही साबित हुआ था लेकिन धोनी की गलती की वजह से पृथ्वी शॉ को जीवनदान मिल गया। वहीं अगर मैच की बात करें तो धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ के अलावा कप्तान ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर ने शानदार पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 60 रनों की पारी खेली वहीं पंत ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हेटमायर 24 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके के लिए हेजलवुड ने 2 विकेट चटकाए।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें