DC vs KKK: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेले गए मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ था। केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शिखर धवन को आउट करने के लिए अपील तो की लेकिन गौर करने वाली बात यह थी कि यह अपील दिनेश कार्तिक ने अंपायर से नहीं बल्कि शिखर धवन से ही की थी।

Advertisement

यह वाक्या पारी के 11वें ओवर के अंत में हुआ जब दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन क्रीज पर मौजूद थे। शिखर धवन शानदार लय में नजर आ रहे थे और केकेआर के खिलाड़ियों के पास उन्हें आउट करने का कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में जब धवन से एक गेंद मिस हो गई तब दिनेश कार्तिक ने जोरदार अपील की।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने शिखर धवन के क्रीज पर होने के बावजूद गिल्लियां उखाड़ दीं और फिर गुस्से से अपील की। दिनेश कार्तिक यह सब मजाक में कर रहे थे और यह बात शिखर धवन को भी पता थी जिसके बाद धवन मजाकिया अंदाज में घुटने के बल मैदान पर बैठ गए थे। दिनेश कार्तिक और शिखर धवन के बीच यह सब काफी मजेदार ढंग से घटित हुआ था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता ने दिल्ली को 155 रन का लक्ष्य दिया​ है जिसे दिल्ली की टीम ने बड़े ही आसानी से 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार