आईपीएल 2022 का 32वां मुकाबला बुधवार (20 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

DC vs PBKS: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – बुधवार, 20 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 7: 30 बजे
जगह – ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

DC vs PBKS Match Preview

पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। मिचेल मार्श की जगह सरफ़राज़ खान को टीम में शामिल किया जा सकता है। वही खराब फॉर्म से गुजर रहे रोवमैन पॉवेल की जगह टिम सेफर्ट को मौका मिल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत बल्लेबाज़ी में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं कुलदीप यादव पर मिडिल ओवर्स के दौरान विकेट चटकाने की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि इस साल बाएं हाथ का ये गेंदबाज काफी शानदार फॉर्म में नज़र आया है। आईपीएल 2022 में कुलदीप अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वालों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर है।

Advertisement

पंजाब किंग्स की बैटिंग लाइनअप काफी आक्रमक अंदाज में बल्लेबाज़ी करती नज़र आई है, लेकिन कई अहम मौकों पर टीम ने अपने विकेट गुच्छें में गवाएं है। यही कारण है पंजाब किंग्स भानुका राजपक्षे को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहेगी, लेकिन उनकी जगह टीम से कौन बाहर जाएगा यह एक अहम सवाल होगा।

पंजाब किंग्स की गेंदबाज़ी की कमान कगिसो रबाडा और यंग स्टार अर्शदीप के कंधों पर होगी। वहीं मिडिल ओवर्स में टीम के लिए विकेट चटकाने की जिम्मेदारी राहुल चाहर की होगी।  

DC vs PBKS: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी गिर चुका है। डीसी के खेमे से कोविड केस भी देखने को मिले हैं। ऐसे में कैपिटल्स का बैलेंस बिगड़ता नज़र आ रहा है, यही वज़ह इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम फेवरेट मानी जा रही है। 

DC vs PBKS Head-to-Head

कुल - 28 
दिल्ली कैपिटल्स - 13
पंजाब किंग्स - 15

Advertisement

DC vs PBKS टीम न्यूज 

दिल्ली कैपिटल्स - दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में कोविड के बादल मंडरा रहे हैं। डीसी के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। टीम के कुछ सपोर्ट स्टाफ भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

DC vs PBKS संभावित प्लेइंग XI 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल/टिम सीफर्ट, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद 

पंजाब किंग्स - शिखर धवन (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह

DC vs PBKS Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर - ऋषभ पंत 
बल्लेबाज- डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शिखर धवन
ऑलराउंडर - लियाम लिविंगस्टोन
गेंदबाज- खलील अहमद, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार