Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शनिवार (06 मई) को खेला जाएगा। इस सीजन पिछली बार जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब RCB ने DC को अपने होम ग्राउंड पर 23 रनों से मात दी थी। इस बार दिल्ली कैपिटल्स के पास बैंगलोर से बदला लेने का मौका होगा।

इस मैच में आप फाफ डु प्लेसिस पर दांव खेल सकते हैं। सीजन में अब तक फाफ ने 9 मैचों में 5 अर्धशतक ठोककर कुल 466 रन बनाए हैं। उनकी औसत 58.25 और स्ट्राइक रेट 159.58 की रही है, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर पास विराट कोहली या अक्षर पटेल को चुन सकते हैं।

DC vs RCB: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 06 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

DC vs RCB: Pitch Report

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों को काफी मदद करती है। यहां बड़े स्कोर बनते हैं। डीसी बनाम आरसीबी मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 रन रहता है।

यहां पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गया जाएगा। इस मैच में ऑरेंज आर्मी ने 20 ओवर में 197 रन बनाए थे इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 188 रन ही बना सकी थी और मैच 9 रनों से गंवा बैठी थी।

DC vs RCB Head-to-Head

कुल - 29
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 18
दिल्ली कैपिटल्स - 10
बेनतीजा - 01

DC vs RCB: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Dream 11 Team

विकेटकीपर - फिल साल्ट
बल्लेबाज़ - डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)
ऑलराउंडर - मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वानिंदु हसरंगा, अमन खान
गेंदबाज़ - इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज

Delhi Capitals Probable Playing XI

फिल साल्ट (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, रोवमैन पॉवेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद 

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, वानिन्दु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार