DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका होगा। 

Advertisement

9000 आईपीएल रन

Advertisement

कोहली ने आईपीएल में 274 मैच की 266 पारियों में 39.95 की औसत और 133.76 की स्ट्राईक रेट से 8989 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ अगर वह 11 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

इसके अलावा वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने एक टी-20 फ्रेंचाइजी लीग में एक टीम के लिए 9000 या उससे ज्यादा रन बनाए हों। कोहली ने अभी तक आरसीबी के लिए टी-20 क्रिकेट में 9413 रन बनाए हैं। जिसमें से 424 रन चैंपियंस लीग में आए हैं। 

टी-20 में 450 छ्क्के

कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 421 मैच की 404 पारियों में 447 छक्के जड़े हैं। अगर वह तीन छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 450 छ्क्के जड़ने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 21वें खिलाड़ी बन जाएंगे। बतौर भारतीय फिलहाल रोहित शर्मा ही ऐसा कर पाए हैं। 

Advertisement

मौजूदा आईपीएल में अभी तक कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है और आरसीबी के लिए सबसे सफल रहे हैं। उन्होंने सात पारियों में 54.67 की औसत और 163.18 की स्ट्राईक रेट से 328 रन बनाए हैं। 

टीमें

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, पृथ्वी शॉ, अजय जादव मंडल, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर, फिलिप साल्ट, जैकब डफी, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार