4 अक्टूबर,विशाखापत्तनम। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट खोकर 292 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी थी। मेहमान टीम अभी भी भारत से 210 रन पीछे है। चायकाल की घोषणा तक एल्गर 133 और डी कॉक 69 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

यह एल्गर के टेस्ट करियर का 12वां शतक है। साथ ही वह भारत की सरजमीं पर उनका पहला शतक भी है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

 
Advertisement

वह भारत की सरजमीं पर 9 साल बाद टेस्ट शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2010 में दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने भारत के खिलाफ नागपुर में खेले गए टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। 

एल्गर ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी और अपने पहले ही मैच में वो दोनों पारियों में बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए थे। 

वह डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 0 पर आउट होकर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 20 शतक के साथ ग्राहम गूच पहले और मार्वन अट्टापट्टू 16 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार