चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2021 के 53वें मैच में केएल राहुल की टीम ने एकतरफा मुकाबला करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। हालांकि, इस मैच के दौरान एक आकर्षक नज़ारा भी देखने को मिला जब सीएसके के गेंदबाज़ दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करते हुए नज़र आए।

Advertisement

आमतौर पर शर्मीले दीपक चाहर ने अपनी इस हरकत से सभी के होश उड़ा दिए। चाहर ने स्टैंड पर जाकर अपनी गर्लफ्रेंड को दिल को छू लेने वाले अंदाज़ में प्रपोज किया।इस घटना का पूरा वीडियो चाहर ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है और इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही चाहर ने घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ किया, तो उनकी गर्लफ्रेंड को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि क्या हो रहा है। वो खुशी से झूम उठी क्योंकि सीएसके के तेज गेंदबाज ने उसे दुबई की पूरी भीड़ के सामने प्रपोज किया था। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो बेशक चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन दीपक चाहर ने अपनी हरकत से सभी का दिल जीत लिया। अब सभी लोग ये जानना चाहते हैं कि ये लड़की कौन है जिसे दीपक ने प्रपोज़ किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार