आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो वाले आखिरी लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो इस मैच में पहली ही बॉल से बेरंग नजर आए और अंत में दीपक चाहर की गेंद पर नमन धीर के हाथों लपके गए। आउट होने से पहले सूर्यवंशी ने 6 गेंदों पर 4 रन बनाए।  

Advertisement

इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहली गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने पावरप्ले में तीन विकेट चटकाकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिखाया। सबसे पहले यशस्वी जायसवाल आउट हुए और उसके बाद अगले ओवर में दीपक चाहर ने वैभव सूर्यवंशी को अपने जाल में फंसाकर पवेलियन भेज दिया। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। अगर राजस्थान ये मैच हार गया तो पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में से कोई एक चौथे स्थान के लिए अपना दावा मज़बूत कर लेगा।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार