सूरत, 25 सितम्बर | ऑफ-स्पिनर दिप्ती शर्मा ने यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में दमदार प्रदर्शन किया। शर्मा ने मुकाबले में किए चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए और तीन मेडन भी डाले। वह एक टी-20 मैच में इतने मेडन डालने वाली पहली भारतीय हैं।

Advertisement

उन्होंने केवल अपने चौथे ओवर में रन दिए और दो मेडन ओवर में विकेट भी चटकाए। शर्मा की शानदार गेंदबाजी के कारण मेजबान टीम 131 के स्कोर भी डिफेंड करने में कामयाब रही।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 43 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की ओर से मिगनोन डू प्रीज ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन मेहमान टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई।

गेंदबाजी में शर्मा के अलावा, शिखा पांडे, पूनम यादव और राधा यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। हरमनप्रीत को एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार