Deepti Sharma Record: भारत और इंग्लैंड वुमेंस क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला (EN-W vs IN-W 4th T20I) बुधवार, 09 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड, लंदन में खेला जाएगा जिसके दौरान टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच सकती हैं। दरअसल, दीप्ति शर्मा के पास इंग्लैंड की महान ऑलराउंडर कैथरीन साइवर-ब्रंट (Katherine Sciver-Brunt) और पाकिस्तानी ऑलराउंडर निदा डार (Nida Dar) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 27 वर्षीय दीप्ति शर्मा टीम इंडिया की नंबर-1 टी20 बॉलर हैं और उन्होंने देश के लिए 127 टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 144 विकेट चटकाने का कारनामा किया है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अगर दीप्ति शर्मा सिर्फ 2 विकेट चटकाती हैं तो वो इंग्लैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में अपने 24 विकेट पूरे कर लेंगी जिसके साथ ही वो भारत और इंग्लैंड वुमेंस के बीच टी20 इंटरनेशनल में कैथरीन साइवर-ब्रंट (19 मैचों में 23 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज़ बन जाएंगी।

इंडिया वुमेंस बनाम इंग्लैंड वुमेंस में सबसे ज्यादा टी20 विकेट चटकाने वाली खिलाड़ी

कैथरीन साइवर-ब्रंट - 19 मैचों में 23 विकेट

सोफी एक्लेस्टोन - 18 मैचों में 22 विकेट

Advertisement

दीप्ति शर्मा - 22 मैचों में 22 विकेट

रेणुका शर्मा - 8 मैचों में 13 विकेट

इसके अलावा चौथे टी20 मुकाबले में अगर दीप्ति शर्मा इंग्लैंड का सिर्फ एक विकेट भी चटकाती हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 145 विकेट पूरे कर लेंगी और पाकिस्तानी खिलाड़ी निदा डार को पछाड़ते हुए इस फॉर्मेट में दुनिया की दूसरी सबसे कामियाब गेंदबाज़ बन जाएगी। दीप्ति फिलहाल इस रिकॉर्ड लिस्ट में निदा डार के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले महिला खिलाड़ी

मेगन स्कट - 123 मैचों में 151 विकेट

निदा डार - 160 मैचों में 144 विकेट

Advertisement

दीप्ति शर्मा - 127 मैचों में 144 विकेट

सोफी एक्लेस्टोन - 98 मैचों में 138 विकेट

हेनरीएट इशिमवे - 107 मैचों में 132 विकेट

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणानी, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, क्रांति गौड़।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार