The Hundred Women 2026, SRL-W vs SB-W: द हंड्रेड विमेंस 2026 का पांचवां मुकाबला शनिवार (25 जुलाई) को हेडिंग्ले, लीड्स में सनराइजर्स लीड्स और सदर्न ब्रेव के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने एक बेहतरीन लो कैच लपककर सदर्न ब्रेव की कप्तान सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) की पारी का अंत किया।

Advertisement

यह शानदार कैच सदर्न ब्रेव की पारी की 72वीं गेंद पर देखने को मिला। सोफी मोलिनक्स ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और हवा में मिड ऑन की तरफ चली गई। वहां मौजूद दीप्ति शर्मा ने गेंद पर नजर बनाए रखी, तेजी से आगे दौड़ीं और फिर डाइव लगाकर शानदार लो कैच लपक लिया। खास बात यह रही कि जमीन पर गिरने के बावजूद उन्होंने गेंद पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ी और एक बेहतरीन कैच पूरा किया।

VIDEO:

दीप्ति के इस शानदार प्रयास के चलते सोफी मोलिनक्स की 17 गेंदों में 21 रन की पारी समाप्त हो गई। हालांकि गेंदबाजी में दीप्ति कोई विकेट हासिल नहीं कर सकीं, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने अपनी टीम को अहम सफलता दिलाई।

बल्ले से भी दीप्ति शर्मा ने उपयोगी योगदान दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 23 रन बनाए और सनराइजर्स लीड्स को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी सलामी बल्लेबाज ब्रायोनी स्मिथ ने खेली, जिन्होंने 34 गेंदों में 48 रन बनाए। लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ योगदान नहीं दे पाईं और पूरी टीम निर्धारित 100 गेंदों में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न ब्रेव ने 96 गेंदों में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में भारतीय युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार भूमिका निभाई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जेमिमा ने 34 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए और अपनी टीम को 4 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार