दीप्ति शर्मा ने तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लिश बैटर चार्लोट डीन को मांकडिंग करते हुए रन आउट कर दिया था। इस घटना पर खूब बवाल मच रहा है। इंग्लैंड टीम के समर्थक और इंग्लिश मीडिया सभी दीप्ति शर्मा की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच अब इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम के कैप्टन बेन स्टोक्स का रिएक्शन भी देखने को मिला है। दरअसल, बेन स्टोक्स हैरान हैं क्योकि उन्हें मांकडिंग विवाद के बीच भारतीय फैंस के द्वारा घेरा जा रहा है। स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए फैंस से इस पर सवाल किया है।

Advertisement

बेन स्टोक्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया। इसी के साथ उन्होंने हैरानी जताते हुए फैंस से एक सवाल भी पूछा। उन्होंने लिखा, 'क्‍यों लोग मेरे बल्‍ले से गेंद लगकर चौके के लिए जाने की घटना को मांकडिंग से जोड़ रहे हैं?' स्टोक्स का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इस पर लगातार ही रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि इस घटना पर हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन कपिल देव ने एक बेहतरीन सुझाव दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर विवाद करने से अच्छा एक आसान नियम बनाना चाहिए। अगर नॉन-स्ट्राइक पर बल्लेबाज़ क्रीज से बाहर होता है तो इसे शॉट रन माना जाना चाहिए। बल्लेबाज़ को रन नहीं मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि भारतीय टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी इस पूरी घटना पर अपनी बात रखी थी। दीप्ति शर्मा ने साफ किया कि उन्होंने नॉन-स्ट्राइक पर बल्लेबाज़ को कई बार चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ी बार-बार क्रीज से बाहर निकल रही थी जिसके कारण उन्होंने अंत में उन्हें रन आउट कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी दीप्ति शर्मा को सही बताया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार