Deepti Sharma Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) मंगलवार, 23 दिसंबर को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले (IN-W vs SL-W 2nd T20) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती है। गौरतलब है कि दीप्ति के पास वो कारनामा करने का मौका है, जो कि टी20 इंटरनेशनल में दुनिया की सिर्फ एक खिलाड़ी और भारत की कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सकी है।

Advertisement

दरअसल, इस मुकाबले में अगर दीप्ति शर्मा श्रीलंका के 2 विकेट चटकाती हैं, तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगी और इसी के साथ बतौर भारतीय T20I में 150 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएगी। जान लें कि फिलहाल दीप्ति के नाम 130 टी20 मैचों की 127 इनिंग में 148 विकेट दर्ज हैं, वहीं उनके बाद भारत के लिए टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ राधा यादव हैं, जिन्होंने 89 मैचों की 86 इनिंग में 103 विकेट झटके।

Advertisement

इतना ही नहीं, VIZAG टी20 में अगर दीप्ति शर्मा अपने 150 विकेट पूरे कर लेती हैं तो वो इस आंकड़ें तक पहुंचने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी खिलाड़ी बन जाएगी। महिला टी20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज़ मेगन शुट्ट ने ही ये कारनामा किया है जिन्होंने 123 मैचों की 122 इनिंग में 151 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, अगर वो श्रीलंका के 3 विकेट लेती हैं तो टी20I में मेगन शुट्ट की बराबरी करके सर्वाधिक विकेट लेने वाली बॉलर भी बन जाएंगी। 

महिला टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वालीं खिलाड़ी

  • मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 123 मैचों की 122 इनिंग में 151 विकेट
  • दीप्ति शर्मा (भारत) - 130 मैचों की 127 इनिंग में 148 विकेट
  • हेनरीएट इशिमवे (रवांडा) - 117 मैचं की 11 इनिंग में 144 विकेट
  • निदा डार (पाकिस्तान) - 160 मैचों की 152 इनिंग में 144 विकेट
  • सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 101 मैचों की 100 इनिंग में 142 विकेट

ये भी जान लीजिए कि भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका पर 1-0 की बढ़त बना रखी है। उन्होंने सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में ही 14.4 ओवर में 122 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार