Deepti Sharma Record: भारत-जिम्बाब्वे के बीच शुक्रवार, 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND-W vs ZIM-W T20) खेली जाएगी। इस सीरीज में भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती हैं। दीप्ति, वो रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं जो कि T20I क्रिकेट के इतिहास में ना कोई महिला क्रिकेटर और ना ही कोई पुरुष क्रिकेटर बना पाया है।
World Record बनाने का मौका: सबसे पहले ये जान लीजिए दीप्ति शर्मा India Women's Team की एक बड़ी मैन विनर प्लेयर हैं। T20I में तो उनके रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहे हैं। उन्होंने 157 मैचों में 1306 रन और 189 विकेट लेने का कारनामा किया है। अब दीप्ति के पास T20I के इतिहास की पहली 200 विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनने का मौका है।
वो जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के तीन मैचों में 11 विकेट लेकर इस मुकाम तक पहुंच सकती हैं। गौर करें कि दीप्ति T20I में दुनिया की दूसरी सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। उनके ऊपर सिर्फ अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिन्होंने 118 टी20 में 197 विकेट लिए हैं।
T20I में सबसे ज्यादा विकेट (महिला और पुरुष दोनों)
- राशिद खान (अफगानिस्तान पुरुष टीम) - 118 मैचों की 118 पारियों में 197 विकेट
- दीप्ति शर्मा (भारतीय महिला टीम)- 157 मैचों की 154 पारियों में 189 विकेट
- थिपाचा पुत्थावोंग (थाईलैंड महिला टीम) - 111 मैचों की 108 पारियों में 173 विकेट
- आदिल राशिद (इंग्लैंड पुरुष टीम)- 153 मैचों की 146 पारियों में 171 विकेट
- ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड पुरुष टीम) - 142 मैचों की 135 पारियों में 165 विकेट
- टिम साउदी (न्यूजीलैंड पुरुष टीम) - 126 मैचों की 123 पारियों में 164 विकेट
स्मृति मंधाना करेंगे कप्तानी: भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कैप्टेंसी स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना करेंगी। उन्हें इंडियन विमेंस टीम के नए कैप्टन के तौर पर चुना गया है। स्मृति को ये जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर के द्वारा कैप्टेंसी पॉजिशन को छोड़ने के बाद दी गई है। यानी विमेंस इन ब्लू में एक नए दौर की शुरुआत होने वाली है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमणि कलिता और मिन्नू मणि।