IND vs SL: भारत श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला गया था, जिसे मेजबान टीम ने सात विकेटों से जीतकर अपने नाम किया है। अब इस तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से अजय बढ़त बना ली है।

Advertisement

इस मैच के दौरान एक घटना ऐसी भी घटी जिसे शायद ही किसी ने नोटिस किया हो, लेकिन ये घटना सभी क्रिकेट फैंस को हैरान करने के लिए काफी होगी। दरअसल जब भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और श्रीलंकाई बल्लेबाज़ असलंका आमने-सामने थे तब धर्मशाला के मैदान पर वहीं नज़ारा एक बार फिर देखने को मिला जो लखनऊ के मैदान पर पहले मैच में देखा गया था।

Advertisement

श्रीलंकाई पारी के 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल बॉलिंग करने आए थे। उनके ओवर की पाचंवी बॉल पर श्रीलंकाई बल्लेबाज़ चरिथ असलंका ने स्वीप शॉट खेला, जो कि मिस हुआ और बॉल सीधा बल्लेबाज़ के पैड पर जाकर लगी, जिसके बाद युजवेंद्र चहल ने जोरदार अपील की और अंपायर ने आउट करार दिया। अंपायर के फैसले से बल्लेबाज़़ सहमत नहीं था, इसलिए उन्होंने डीआरएस की मांग की। यहां तक जो भी हुआ वो एक दम वैसा ही था, जैसा हमने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान देखा था और इसे हम सभी 'Deja vu' के नाम से जानते हैं।

हालांकि इस बार किस्मत मेहमान टीम के बैटर के साथ नहीं थी और रिप्ले में भी वो विकेटो के सामने ही पाए गए। जिसके साथ ही चहल ने इस लंकाई बल्लेबाज़ को पवेलियन का रास्ता दिखाते हुए अपना पहले मैच का बदला भी पूरा किया। बता दें कि भारतीय टीम को ये मैच जीतने के लिए 184 रनों का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने 17 बॉल पहले ही प्राप्त कर लिया।   

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार