वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो दुनिया भर में अलग-अलग क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने के लिए मशहूर है। अब हाल ही में अबू धाबी टी-10 लीग में उन्होंने दिल्ली बुल्स(Delhi Bulls) के साथ अपना संयोजन बैठाया है। ब्रावो ना सिर्फ इस टीम का हिस्सा होंगे बल्कि वह इसकी कप्तानी भी करते हुए दिखाई देंगे।

Advertisement

पहले इस टीम की कमान इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर क्रिकेट के कप्तान इयोन मोर्गन के हाथों में थी लेकिन पिछली साल खराब प्रदर्शन के कारण और लीग स्टेज में सातवें नंबर पर आने के बाद टीम मैनेजमेंट ने यह जरूरी बदलाव किया है। 

पिछले साल इस टीम के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग थे लेकिन दिल्ली की इस फ्रैंचाइजी ने अब जिम्बाब्वे के पूर्व बेहतरीन खिलाड़ी एंडी फ्लावर को बतौर कोच नियुक्त किया है। 

Advertisement

इस खबर की पुष्टि खुद दिल्ली बुल्स के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल द्वारा दी गई है। इस टीम में ब्रावो के अलावा वेस्टइंडीज के ही ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड, तेज गेंदबाज अली खान, अफगानिस्तान के शानदार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी तथा कई और बड़े नाम है। 

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 जनवरी साल 2021 से शेख जायेद स्टेडियम में होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार