भारतीय घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले विदर्भ के बल्लेबाज़ करुण नायर आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले हैं और उन्होंने सीजन की शुरुआत से पहले नेट्स में पसीना बहाना भी शुरू कर दिया है। ये 2016 की बात है जब वो दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे, जिसे अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जाना जाता है और 2025 में नायर आईपीएल मेगा-नीलामी में 50 लाख रुपये में चुने जाने के बाद उसी फ़्रैंचाइज़ी के साथ वापस आ गए हैं।

Advertisement

नायर इस समय कमाल की फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए 50 ओवर के विजय हज़ारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में 389.50 की तूफानी औसत से आठ पारियों में 779 रन बनाए। उन्होंने विदर्भ के रणजी ट्रॉफी जीतने वाले अभियान का नेतृत्व करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें उन्होंने 53.94 की औसत से 863 रन बनाए।

Advertisement

पिछले कुछ सालों में नायर के लिए बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन अभी भी आईपीएल के मंच पर उनका जलवा दिखना बाकी है और शायद ये सीजन उनके नाम हो सकता है। नायर ने आगामी सीजन से पहले प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है और उनकी प्रैक्टिस का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो नेट्स में एक से बढ़कर एक कई खूबसूरत शॉट्स लगा रहे हैं।

उनको नेट्स में शानदार फॉर्म में देखकर ऐसा लग रहा है कि वो इस आईपीएल सीजन में गेंदबाजों की बहुत कुटाई करने वाले हैं। इस सीजन की शुरुआत से पहले बातचीत में नायर ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं वापसी के करीब हूं, न कि बहुत दूर। ये हमेशा मेरे दिमाग में रहता है, लेकिन अभी मेरा एकमात्र ध्यान अच्छी तरह से तैयारी करना, ये समझना है कि आईपीएल में मुझे क्या करना है और मैं जो भी मैच खेलता हूं, उसमें योगदान देना है।"

नायर आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 73 मैचों में 1,480 रन बनाए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन 2016 में दिल्ली के साथ आया, जहां उन्होंने 14 मैचों में 357 रन बनाए। ऐसे में वो चाहेंगे कि इस सीजन में आईपीएल के मंच पर भी अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार