आईपीएल 2023 के 28वें मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) के अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया। यह दिल्ली की इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें लगातार 5 मैचों में हार मिली थी। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। कोलकाता ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वेंकटेश अय्यर की जगह अनुकूल रॉय को खिलाया। वहीं दिल्ली ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ईशांत शर्मा की जगह पृथ्वी शॉ को खिलाया। आपको बता दे कि बारिश के कारण यह मैच करीब 1:30 घंटे बाद शुरू हुआ था। 

Advertisement

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 127 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने जेसन रॉय और लिटन दास आये। ये लिटन का आईपीएल डेब्यू था लेकिन वो इसे यादगार नहीं बना पाए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेसन रॉय ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। 

उनके अलावा आंद्रे रसेल ने 31 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 38* रन की पारी खेली। रसेल ने आखिरी ओवर करने आये मुकेश के ओवर में 3 छक्के जड़े। कोलकाता की पारी में केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट ईशांत शर्मा, एनरिक नॉर्खिया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने लिए। वहीं एक विकेट मुकेश कुमार को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान डेविड वॉर्नर ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 11 चौको की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मनीष पांडे ने 23 गेंद में 2 चौको की मदद से 21 रन का योगदान दिया। कोलकाता की तरफ से 2-2 विकेट वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय और कप्तान नितीश राणा को मिले। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: जेसन रॉय, लिटन दास (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), मनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल के विकल्प: पृथ्वी शॉ, यश ढुल, सरफराज खान, चेतन सकारिया और रिपल पटेल

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकल्प: अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड वेइस, सुयश शर्मा और एन. जगदीसन

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार