टीम इंडिया के भरोसेमेंद बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अब पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने नेट में अभ्यास करते हुए अपनी बल्लेबाजी का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी करते हुए कई बेहतरीन शॉट खेले हैं। 

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने पहला शॉट सामने की तरफ खेला, तो बाकी अन्य शॉट बैकफूट पर खेला है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आंखे तरस गई थीं ये देखने के लिए। तुम्हें मैदान पर फिर से देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है।' मालूम हो कि साल 2021 की शुरुआत में इंग्लैंड के साथ हुई सीरीज के दौरान अय्यर चोटिल हुए थे।

Advertisement

श्रेयस अय्यर को कंधे की गंभीर चोट का सामना करना पड़ा था जिसके चलते वह आईपीएल 2021 से भी बाहर हो गए थे। श्रेयस अय्यर श्रीलंका दौरे पर गई युवा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। 4 महीने का वक्त लेकर चोट से उबरने के बाद श्रेयस अय्यर ने बल्ला पकड़ा है और अभ्यास किया है।

वहीं अगर टीम इंडिया की बात करें तो भारतीय टीम को 18 जुलाई से शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच खेलना है। भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे और 3 टी20  मैचों की सीरीज है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी 4 अगस्त से खेली जायेगी। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार