Delhi Capitals Record: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 32वां मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा जो कि बीते बुधवार, 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। गौरतलब है कि इस मैच में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 12 रनों का लक्ष्य हासिल करके धूल चटाई जिसके साथ ही अब उन्होंने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर ओवर मैच खेलने वाली टीम और सबसे ज्यादा सुपर ओवर मैच जीतने वाली टीम बन गई है। उन्होंने ऐसा करते हुए 5 मैच खेले हैं जिसमें से वो 4 मैचों में जीते हैं। गौरतलब है कि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है जिन्होंने आईपीएल के इतिहास मे अब तक 4 सुपर ओवर मैच खेलते हुए 3 में जीत हासिल की है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि आईपीएल के इतिहास में अब तक 15 मैचों में सुपर ओवर खेले गए हैं जिसका सिलसिला साल 2009 यानी आईपीएल के दूसरे सीजन में शुरू हुआ था। IPL के पहले सुपर ओवर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने केप टाउन के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए धूल चटाई थी। 

ऐसा रहा मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले का हाल

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा जो कि मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में 12 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीता।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद मेजबान टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद RR की टीम भी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन ही बना पाई। ऐसे में मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर करवाया गया जिसमें पहले दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों पर रोका और फिर आसानी से ये लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त कर ली। इस जीत के साथ अब वो पॉइंट्स टेबल पर भी टॉप पर पहुंच गए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार