Delhi capitals record: Cricket News & Match Updates
Delhi Capitals ने रचा इतिहास, Rajasthan Royals को सुपर ओवर में हराकर IPL में ये कारनामा करने वाली बनी नंबर-1 टीम
Delhi Capitals Record: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 32वां मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा जो कि बीते बुधवार, 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। गौरतलब है कि इस मैच में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 12 रनों का लक्ष्य हासिल करके धूल चटाई जिसके साथ ही अब उन्होंने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर ओवर मैच खेलने वाली टीम और सबसे ज्यादा सुपर ओवर मैच जीतने वाली टीम बन गई है। उन्होंने ऐसा करते हुए 5 मैच खेले हैं जिसमें से वो 4 मैचों में जीते हैं। गौरतलब है कि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है जिन्होंने आईपीएल के इतिहास मे अब तक 4 सुपर ओवर मैच खेलते हुए 3 में जीत हासिल की है। Read More...