Delhi Capitals vs Gujarat Titans: दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों रोमांचक मैच में 1 रन से शिकस्त मिली। इस हार के साथ ही दिल्ली की टीम के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 1 रन से मैच हारने के मामले में टॉप पर पहुंच गई है। यह चौथी बार है जब दिल्ली 1 रन से कोई आईपीएल मैच हारी है। इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ा, जो तीन बार 1 रन से मैच हारी है।
दिल्ली कैपिटल्स की 1 रन से हार
बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2015
बनाम गुजरात लायंस, दिल्ली, 2016
बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अहमदाबाद, 2021
बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली, 2026
बता दें कि यह पहली बार है जब गुजरात की टीम ने 1 रन के अंतर से कोई आईपीएल मैच जीता है।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसमें जोस बटलर (27 गेंदों में 52 रन) कप्तान शुभमन गिल (70 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (32 गेंदों में 55 रन) ने शानदार पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 52 गेंदों में 92 रन की पारी खेली और पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए।
गुजरात के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने 3 विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात की तीन मैच में पहली जीत है और दिल्ली की तीन मैच में पहली हार है।