इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का आगामी सीजन अभी काफी दूर है, हालांकि लगातार ही इससे जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आ रही है। इसी कढ़ी में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से जुड़ी एक खुशखबरी भी सामने आई है। दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल में अब युवराज सिंह की एंट्री होने वाली है।
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बन सकते हैं युवराज सिंह
Sportstar के मुताबिक आईपीएल 2025 में युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच बन सकते हैं। बीते समय में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है यही वजह है अब उनकी मैनेजमेंट रिकी पोंटिंग की जगह युवराज सिंह को टीम के साथ हेड कोच के तौर पर जोड़ना चाहती है जिसके लिए वो लगातार युवराज से बात भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अब तक इस खबर का कोई आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि युवराज सिंह ने साल 2019 में सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया था जिसके साथ ही उन्होंने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था। वो इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों के लिए खेले। उन्होंने सबसे पहले पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल खेला औऱ फिर वो पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद औऱ मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे।
Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024
ये भी जान लीजिए कि युवराज सिंह के पास बतौर कोच बहुत ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं है, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के कुछ यंग खिलाड़ी जैसे कि अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ काम किया है और उनकी खामियों को ताकत में बदला है। ऐसे में इसमें कोई शक नहीं कि वो अपने क्रिकेट के अनुभव को अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को साझा कर पाते हैं, तो ये टीम आगामी सीजन में धमाल मचा सकती है। हालांकि ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के साथ हेड कोच के तौर पर नज़र आते भी हैं या नहीं।