IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल, जानें तारीख- समय और कब-कहां खेले जाएंगे मुकाबले
Delhi Capitals IPL 2025 Schedule: बीसीसीआई ने रविवार (16 फरवरी) को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है और पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 मार्च को खेलेगी।
पिछले सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14 मैच में 7 में जीत हासिल की थी और इतने मुकाबलों में हार के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर रही थी।
इस सीजन में, दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्सन में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा, जैसे केएल राहुल को 14 करोड़ और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ में खरीदा।
लीग स्टेज के दौरान प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी, जिसमें कुल 70 मैच होंगे। प्लेऑफ 20 मई से 25 मई तक खेले जाएंगे। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर क्रमशः 20 और 21 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं क्लीफायर 2 और फाइमल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च - विशाखापत्तनम - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 30 मार्च - विशाखापत्तनम - दोपहर 3:30 बजे
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 5 अप्रैल - चेन्नई - शाम 7:30 बजे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 10 अप्रैल - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, 13 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 16 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 19 अप्रैल - अहमदाबाद - दोपहर 3:30 बजे
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 22 अप्रैल - लखनऊ - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 27 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 5 मई - हैदराबाद - शाम 7:30 बजे
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 8 मई - धर्मशाला - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, 11 मई - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
Also Read: Funding To Save Test Cricket
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 15 मई - मुंबई - शाम 7:30 बजे